सलोनी तिवारी: कानपुर (शिवराजपुर): गोवर्धन पूजा के अवसर पर कल्याणपुर निवासी एक युवक अपने माता-पिता के साथ गंगा स्नान करने शिवराजपुर क्षेत्र के खेरेश्वर सरैया घाट पर आया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई।
युवक की पहचान राजू पाल के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटनास्थल पर मौजूद श्रद्धालु जगदीश, रमेश, अजय और आशीष ने बताया कि घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं था। न तो पुलिस की मौजूदगी थी और न ही कोई गोताखोर तैनात था। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि मौके पर गोताखोर होते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

