कानपुर के साकेत नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सलोनी तिवारी: कानपुर। आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 6:15 बजे, मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दीप सिनेमा, साकेत नगर के सामने स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर से प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में फायर यूनिट (यूपी 77 जी 0237) मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग “शुभम – ए जर्नी ऑफ फूड” नामक रेस्टोरेंट (नगर निगम मार्केट, शॉप नंबर 01) में भयानक रूप से धधक रही थी। तत्काल एक होज पाइप लाइन और दीप सिनेमा से 01 डिलीवरी लाइन की सहायता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

आग की विकरालता को देखते हुए एक और फायर यूनिट (यूपी 77 जी 0570) मौके पर पहुंचाई गई, जिसने आग को पूरी तरह काबू में करने में सहयोग किया।

रेस्टोरेंट के बगल में स्थित शॉप नंबर 02 (आशीष बाजपेई की बैटरी चार्जिंग और चाय की दुकान) को मामूली क्षति पहुँची, लेकिन फायर कर्मियों की तत्परता से दुकान को बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *