अयोध्या में राम जन्मभूमि के समीप “दशरथ महल” में दिव्य लक्ष्मी पूजन ! गूंजे वैदिक मंत्र

सलोनी तिवारी:  अयोध्या, उत्तर प्रदेश — दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीराम नगरी अयोध्या में भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राम जन्मभूमि के समीप स्थित दशरथ महल में आज दिव्य लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। पूजन स्थल पर पूरे वातावरण में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

इस शुभ अवसर पर महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की। उनके साथ वरुण देव शास्त्री जी और आचार्य आशीष कुमार पांडेय (पुजारी) भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूजन के दौरान दीपों की रौशनी और मंत्रों की गूंज से दशरथ महल का हर कोना आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि, शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना की।

आचार्य आशीष कुमार पांडेय (पुजारी) ने कहा कि — “दीपावली का यह पर्व न केवल प्रकाश का प्रतीक है, बल्कि यह सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का संदेश भी देता है। हर घर में आज के दिन माता लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम का वास हो — यही हमारी कामना है।”

अयोध्या में दिवाली के अवसर पर रामलला के दर्शन और दशरथ महल में हुए इस पावन पूजन ने श्रद्धालुओं के हृदय को आनंद और भक्ति से भर दिया।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *