दीवाली 2025: जानिए देशभर में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, अपने शहर का टाइम यहां देखें

दीपावली का पर्व हर साल पूरे देश में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है, जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे, तभी से यह पर्व “दीपावली” या “दीपोत्सव” कहलाया।

इस दिन शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि Diwali 2025 पर आपके शहर में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja Muhurat) क्या रहेगा –

🕯️शहरवार दीवाली पूजा का समय (Diwali 2025 Puja Timing City Wise)

  • नई दिल्ली: शाम 7:08 मिनट से रात 8:18 मिनट तक

  • गुरुग्राम: शाम 7:09 मिनट से रात 8:19 मिनट तक

  • नोएडा: शाम 7:07 मिनट से रात 8:18 मिनट तक

  • चण्डीगढ़: शाम 7:06 मिनट से रात 8:19 मिनट तक

  • जयपुर: शाम 7:17 मिनट से रात 8:25 मिनट तक

  • पुणे: शाम 7:38 मिनट से रात 8:37 मिनट तक

  • मुंबई: शाम 7:41 मिनट से रात 8:41 मिनट तक

  • अहमदाबाद: शाम 7:36 मिनट से रात 8:40 मिनट तक

  • कोलकाता: शाम 5:06 मिनट से रात 5:54 मिनट तक

  • बेंगलुरु: शाम 7:31 मिनट से रात 8:25 मिनट तक

  • हैदराबाद: शाम 7:21 मिनट से रात 8:19 मिनट तक

  • चेन्नई: शाम 7:20 मिनट से रात 8:14 मिनट तक

 इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ दीप जलाकर अपने घर को आलोकित करें। कहा जाता है कि दीपावली की रात में की गई सच्चे मन से प्रार्थना जीवन में खुशहाली और सफलता लेकर आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। अंशिका मीडिया किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *