सेवा भारती के सुपोषण अभियान में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण, बस्तियों में संतुलित आहार से दी जागरूकता

सलोनी तिवारी: कानपुर: सेवा भारती के अंतर्गत 16 अक्टूबर  को सुपोषण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत डॉ. स्मिता चौहान और डॉ. गौरी ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण कराया।

कार्यक्रम में अंजलि, गायत्री, पूजा, महिमा, पायल, अनामिका, रोशनी, रेणु, जया, ईशा, बीना और प्रीति जी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि नीता अवस्थी, प्रांत मंत्री सेवा भारती किशोरी विकास, और लता मिश्रा, केंद्र निरीक्षका कानपुर दक्षिण ने शुद्ध खान-पान और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “संतुलित भोजन ही स्वस्थ समाज की नींव है,” इसलिए बस्तीवासियों को पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बस्ती क्षेत्रों में संतुलित आहार का वितरण भी किया गया।
सुपोषण अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम शहर की कच्ची बस्ती, सेवा बस्ती और सेवा केंद्र सहित पाँच विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *