बॉलीवुड एक्टर “अरमान ताहिल” की नई वेब सीरीज कुकू टीवी पर धमाका मचाने आ रही है “God’s Plan For Us”

सलोनी तिवारी: मनोरंजन जगत में एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड एक्टर अरमान ताहिल तैयार हैं। जल्द ही दर्शकों को कुकू टीवी एप पर उनकी नई वेब सीरीज “God’s Plan For Us” देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट में कुल 45 एपिसोड शामिल हैं, जो दर्शकों को एक अनोखी कहानी और रोमांचक अनुभव देने वाले हैं।

एक्टर अरमान ताहिल ने AMD न्यूज़ से बात – चीत में बताया कि इस वेब सीरीज का निर्माण Onkar Films & Studio Pvt. Ltd. के बैनर तले किया जा रहा है। सीरीज के प्रोड्यूसर मनीष शुक्ला हैं और डायरेक्टर देव दत्त गुप्ता ने इसे अपने निर्देशन से एक अलग ही पहचान देने का प्रयास किया है।

सीरीज में अरमान ताहिल के साथ कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जिनमें देव देहमन, नीरज वेदवाल, अमित माही, प्रतीश वोरा, राजेश सिंह, रूपेश कटारिया और अदनान शाह जैसे नाम शामिल हैं।

निर्माताओं के अनुसार, “God’s Plan For Us” एक ऐसी कहानी है जो जीवन, रिश्तों और इंसानियत के गहरे संदेश को दर्शाती है। इस वेब सीरीज में इमोशन, सस्पेंस और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

दर्शक इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और यह उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी और दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगी।


AMD न्यूज़ पोर्टल –आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।  इंटरव्यू | न्यूज़  | प्रमोशन एवं  न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *