फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 5 घायल — स्कॉर्पियो खंदक में जा गिरी

सलोनी तिवारी: फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब नौ युवक कानपुर से प्रयागराज लौट रहे थे। रास्ते में बड़ौरी ओवरब्रिज के पास उनकी स्कॉर्पियो का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे खंदक में पलट गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी:
हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी, सीओ बिन्दकी और कल्याणपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी का घर मातम में बदला:
मृतक और घायल सभी प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लेकिन घर लौटने की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दम घुटने से हुई मौत:
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पलटने के बाद पानी से भरे खंदक में गिर गई, जिससे गाड़ी में फंसे चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। बाकी पांच युवकों को पुलिस ने और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *