नयागंज के गोल्डी हाउस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

सलोनी तिवारी: कानपुर, 08 अक्टूबर 2025 — नयागंज स्थित गोल्डी हाउस बिल्डिंग में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस ऑफिसर (एफएसओ) लाटूश रोड के नेतृत्व में दो यूनिट मौके पर तुरंत रवाना हुईं।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा देने से बड़ा हादसा टल गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

एफएसओ लाटूश रोड ने बताया कि टीम ने पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *