सलोनी तिवारी: आज का मौसम 3 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक के क्षेत्रों में आगामी सप्ताह में मौसम करवट ले सकता है और भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम:
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (3 अक्टूबर) को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
- दिन भर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
- तापमान 32°C (अधिकतम) से 26°C (न्यूनतम) के बीच रहने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना कम है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल:
- उत्तर प्रदेश में आज (3 अक्टूबर) कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि मौसम कभी भी बिगड़ सकता है।
- मौसम विभाग ने अयोध्या, बहराइच, खीरी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बांदा, मिर्जापुर और बांदा सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है।
- लखनऊ में तापमान 31°C (अधिकतम) से 25°C (न्यूनतम) के बीच रहने की उम्मीद है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका:
- मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 3 से 7 अक्टूबर तक बिहार के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश की आशंका है।
- कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की भी संभावना है।
- लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
- पटना का तापमान 29°C (अधिकतम) से 26°C (न्यूनतम) रह सकता है।
उत्तराखंड में मध्यम से तेज़ बारिश की चेतावनी:
- उत्तराखंड के कई जिलों में आज (3 अक्टूबर) को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में तेज बारिश की संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (आज, 3 अक्टूबर 2025):


