दशहरे पर मुंबई की सड़कों पर ‘रावण’ बनीं राखी सावंत, ‘छम्मक छल्लो’ पर किया डांस; यूजर्स बोले- ‘तुम बेस्ट हो’!

सलोनी तिवारी: ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत हाल ही में दुबई से लौटीं और तुरंत अपने एंटरटेनिंग अंदाज़ में वापस आ गईं। 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर राखी ने रावण का अवतार लिया और मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखीं।

अपने अजीबोगरीब लुक से हमेशा सुर्खियों बटोरने वाली राखी ने इस बार 10 सिर वाला मुकुट, काली पोशाक और मूंछें लगाई हुई थीं। हाथ में गदा और तीर-कमान लिए, उन्होंने सबको दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वह शाहरुख खान के गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर जोर-जोर से हंसते हुए और नाचती हुई नजर आईं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

राखी सावंत का यह ड्रामा सड़कों पर मौजूद हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “ये तो राखी ही कर सकती है,” वहीं दूसरे ने कहा, “राखी तुम बेस्ट हो यार।” कई यूजर्स ने उनके इस मज़ेदार अंदाज़ की तारीफ की और कहा कि वह कितनी एंटरटेनिंग हैं।

राखी सावंत ने इस रावण अवतार को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह रूप इसलिए लिया क्योंकि वह चाहती हैं कि लोग अपने अंदर के रावण को मारें और अपने अंदर राम को पैदा करें।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *