दशहरा मेला और रावण वध पर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन

सलोनी तिवारी: कानपुर। परेड रामलीला, रावण वध और दशहरा मेला के दौरान शहर में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था गुरुवार शाम 5 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि भीड़भाड़ और जाम की स्थिति न बने।

इस तरह बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

  • लाल इमली चौराहा से कारसेट परेड की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। वाहन सिलवर्टन तिराहे से होकर गुजरेंगे।

  • एमजी कालेज चौराहा से कारसेट और नवीन मार्केट की ओर जाने वाले वाहन सिलवर्टन तिराहा और ग्रीनपार्क चौराहा से होकर जाएंगे।

  • बड़ा चौराहा से परेड की ओर जाने वाले वाहन मेस्टन रोड और मूलगंज चौराहे से होकर निकलेंगे।

  • चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन व्यायामशाला और मेघदूत तिराहे की ओर मोड़े जाएंगे।

  • मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा जाने वाले वाहन वीआईपी रोड और सरसैय्या घाट होकर निकलेंगे।

  • यतीमखाना चौराहा से परेड की ओर जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहा से होकर जाएंगे।

  • म्योर मिल से कारसेट की ओर जाने वाले वाहन एमजी कालेज चौराहा या भार्गव हॉस्पिटल से डायवर्ट होंगे।

  • लैंडमार्क तिराहा से परेड की ओर जाने वाले वाहन बड़ा चौराहा होकर जाएंगे।

  • गिलिस बाजार चौराहा कोतवाली से परेड की ओर जाने वाले वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहे से होकर निकलेंगे।

  • मूलगंज चौराहा से सद्भावना चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बड़ा चौराहा होकर जाएंगे।

यहां पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • क्रिस्टल पार्किंग, परेड चौराहा

  • चेतना चौराहा से सरसैय्या घाट चौराहा तक

  • नगर निगम इंटर कालेज परिसर

  • एमजी कालेज चौराहा के पास खाली मिल की जमीन

  • उर्सुला अस्पताल रोड के किनारे

  • जीआईसी कॉलेज पार्किंग

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था

दशहरा मेले के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है। प्रमुख गंगाघाट मार्गों पर आज दोपहर 1 बजे से लेकर विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का अनुसरण करें, जिससे त्योहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *