कानपुर ई-बस नई समय सारिणी: त्योहारी सीजन में हर 15 मिनट पर मिलेगी सुविधा

सलोनी तिवारी: कानपुर: त्योहारी सीजन में शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (KCTSL) ने ई-बसों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। सीएनजी बसों की कमी को देखते हुए अब शहर में 30 किमी के दायरे में हर 15 मिनट पर ई-बस सेवा उपलब्ध होगी।

नई व्यवस्था की मुख्य बातें:

  • रूट की दूरी 50 किमी से घटाकर 30 किमी की गई

  • हर 1 किमी पर आधा मिनट का स्टॉपेज मिलेगा।

  • वर्तमान में 77 ई-बसें संचालित, रोजाना औसतन 11,000 यात्री सफर कर रहे

  • रामादेवी से बिंदकी रूट: 16 ई-बसें → अब चलेंगी सिकटिया (चौडगरा) तक।

  • रामादेवी से IIT रूट: 23 ई-बसें → अब रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना तक।

  • रामादेवी से रनिया रूट: 6 बसें → बढ़ाकर 9 बसें।

  • नौबस्ता से जहानाबाद रूट: 8 ई-बसें बंद।

  • त्योहारी सीजन में चेकिंग व्यवस्था कड़ी होगी, ताकि लोड फैक्टर और आय दोनों बढ़ें।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *