सलोनी तिवारी: नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। Forbes रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति पहली बार 500 बिलियन डॉलर (करीब 41.7 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि न सिर्फ टेस्ला की सफलता बल्कि SpaceX, xAI और X (Twitter) जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी दूरदर्शिता का नतीजा है।
SpaceX और xAI से मजबूत स्थिति
एलन मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा सिर्फ टेस्ला से नहीं आता।
-
SpaceX की अगस्त 2025 में वैल्यूएशन 400 बिलियन डॉलर है, जिसमें मस्क का 42% हिस्सा (168 बिलियन डॉलर) शामिल है।
-
इसके अलावा, मार्च 2023 में लॉन्च हुई उनकी AI कंपनी xAI, जिसे बाद में X (Twitter) के साथ मर्ज किया गया, की वैल्यूएशन 113 बिलियन डॉलर है। इसमें मस्क का 53% हिस्सा (करीब 60 बिलियन डॉलर) है।
एलन मस्क की दौलतमंद यात्रा
-
मार्च 2020: कुल संपत्ति सिर्फ 24.6 बिलियन डॉलर
-
अगस्त 2020: $100 बिलियन क्लब में शामिल
-
जनवरी 2021: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने ($190 बिलियन नेटवर्थ)
-
सितंबर 2021: $200 बिलियन नेटवर्थ वाले तीसरे इंसान
-
नवंबर 2021: $300 बिलियन पार
-
दिसंबर 2024: $400 बिलियन नेटवर्थ
-
अक्टूबर 2025: दुनिया के पहले इंसान जिनकी संपत्ति $500 बिलियन तक पहुंची
भविष्य में पहले ट्रिलियनियर?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर मस्क इसी रफ्तार से आगे बढ़ते हैं तो वे 2033 तक दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले व्यक्ति बन सकते हैं। मस्क का मानना है कि उनके लिए यह सिर्फ पैसे का खेल नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक कार, AI और स्पेस इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाए रखने का साधन है।


