मोटोरोला ला रहा है अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन! जल्द लॉन्च होगा Moto X70 Air

सलोनी तिवारी:  नई दिल्ली। स्मार्टफोन की दुनिया में कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में एपल ने अपना iPhone 17 सीरीज और नया iPhone Air लॉन्च किया, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone है। वहीं, सैमसंग ने भी कुछ महीने पहले अपना Galaxy S25 Edge उतारा था। अब खबर है कि मोटोरोला भी इस रेस में उतरने जा रहा है और जल्द ही Moto X70 Air को पेश कर सकता है।

मोटोरोला का टीज़र और लॉन्चिंग अपडेट

कंपनी ने अपने आधिकारिक Weibo हैंडल पर एक टीज़र इमेज शेयर की है, जिसमें इस फोन का बेहद स्लिम डिजाइन दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto X70 Air अक्टूबर 2025 के अंत तक चीन में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च की सटीक तारीख का अभी खुलासा नहीं किया है।

डिजाइन और कलर वेरिएंट

टीज़र इमेज में फोन को हाथ में पकड़े दिखाया गया है, जिससे साफ है कि इसका डिजाइन Galaxy S25 Edge और iPhone Air जैसा बेहद पतला होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

दमदार परफॉर्मेंस के साथ आएगा Moto X70 Air

मोटोरोला इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देने की तैयारी कर रही है। यह चिपसेट हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

कितना पतला होगा Moto X70 Air?

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी मोटाई का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार यह फोन 5.6 मिमी से 5.8 मिमी के बीच पतला हो सकता है।

  • iPhone Air: 5.6 मिमी

  • Samsung Galaxy S25 Edge: 5.8 मिमी

  • Tecno Pova Slim 5G: 5.95 मिमी


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *