दिवाली से पहले सरकार का तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA-DR में 3% बढ़ोतरी

सलोनी तिवारी: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।

इस फैसले से 49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा, जबकि सरकार पर लगभग 10,084 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

क्या होगा फायदा?

  • अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 55% डीए मिलता था, जो अब बढ़कर 58% हो गया है।

  • उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पहले उसे 27,500 रुपये डीए मिलता था। अब यह बढ़कर 29,000 रुपये हो गया है। यानी हर महीने 1,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

  • इसी तरह, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 25,000 रुपये है, तो पहले डीआर 13,750 रुपये मिलता था। अब यह 14,500 रुपये होगा। यानी हर महीने 750 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

साल में दो बार बढ़ता है DA-DR

केंद्र सरकार साल में दो बार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए-डीआर में बढ़ोतरी करती है। इससे पहले 1 जनवरी 2025 को 2% की बढ़ोतरी की गई थी, जो पिछले छह सालों में सबसे कम इजाफा था।

इस बार की बढ़ोतरी से कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी के साथ जुलाई से सितंबर तक का तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

 यह फैसला दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा आर्थिक राहत पैकेज माना जा रहा है।


AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *