“बीट्स ऑफ डांडिया एवं रंगीलो इंडिया वॉक” बना आकर्षण का केंद्र ! कानपुर में गूंजी डांडिया की धुनें और झलकियां भारत की

नवदीप चतुर्वेदी : पनकी स्थित श्रीराम एजुकेशन सेंटर के पीछे ग्राउंड में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक महोत्सव “बीट्स ऑफ डांडिया एवं रंगीलो इंडिया वॉक”, जिसने कानपुरवासियों को भारतीय संस्कृति, संगीत और उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ड्रीम सेलेब्रेशन एवं प्रबंधन शादी ब्याह इवेंट्स द्वारा किया गया। आयोजन टीम में सोमेंद्र दुबे (आयोजक), राखी गुप्ता (इवेंट मैनेजर), विराट तिवारी (सह आयोजक), विकास राजपूत (सह आयोजक) और रितेश (मैनेजमेंट) शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं माता दुर्गा की स्तुति से हुआ। इसके बाद कानपुरवासियों ने अनुभव किया डी.जे., ढोल, लाइव बैंड और स्वर कलाकारों का अनूठा संगम।

 विशेष प्रस्तुतियाँ

  • तेज़ लय पर डांडिया (फास्टेस्ट बीट राउंड) ने युवाओं में ऊर्जा का संचार किया।

  • “रंगीलो इंडिया वॉक” की शानदार सांस्कृतिक झांकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें मॉडल्स ने भारत के 8 राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और लोकसंस्कृति को प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति का कोरियोग्राफी ग्रेस ग्रुप से परविंदर सिंह संधू और सुजाता अरोड़ा द्वारा किया गया।

  • कार्यक्रम का एंकरिंग कोमल गुनानी ने बखूबी निभाई।

 मुख्य अतिथि एवं सहयोग

  • मुख्य अतिथि – सुश्री करिश्मा हाड़ा (ब्राण्ड एम्बेसडर – इंडिया जर्नलिस्ट काउंसिल, राजस्थान टूरिज़्म एप, संस्थापक – करणी कृपा फाउंडेशन)

  • विशिष्ट अतिथि – सुश्री अर्ति त्रिपाठी, पनकी पार्षद

 स्पॉन्सर्स और सहयोगी

  • Powered By: राहुल स्वीट्स

  • In Association With: एवन चश्मे वाले

  • अन्य प्रायोजक: गौरव ज्वैलर्स, आवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन

  • गिफ्टिंग पार्टनर: रॉयल ड्रीम होम्स

  • मेकअप पार्टनर: यूथ एक्सटेंड सैलून

  • आउटफिट पार्टनर: वी ड्रेस एवं सुरभी क्रिएशन्स

  • फोटोग्राफी पार्टनर: ओम फोटोग्राफी, मां दुर्गा स्टूडियो, एस.आर. स्टूडियो

  • सामाजिक सहयोगी: रॉबिन हुड आर्मी

  • इवेंट प्रबंधन: रितेश (फोटोक्सी)

 

विशेष आकर्षण

निःशुल्क डांडिया स्टिक्स
स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल्स

 लाइव संगीत एवं नृत्य
आकर्षक उपहार एवं हैम्पर्स

इस रंगारंग आयोजन ने कानपुरवासियों को भारतीय परम्पराओं और आधुनिक उत्सव का बेहतरीन संगम दिखाया। “बीट्स ऑफ डांडिया एवं रंगीलो इंडिया वॉक” सचमुच एक ऐसी अविस्मरणीय संध्या बन गई, जिसने सभी के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें !
मार्केटिंग स्टाफ की आवश्यकता है  ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *