कानपुर: 15 वर्षीय पीयूष कुमार शुक्ला लापता ! परिजनों ने जानकारी देने की की अपील !

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय बालक पीयूष कुमार शुक्ला के गुम होने की खबर है। पीयूष कुमार शुक्ला, पिता का नाम सत्य प्रकाश शुक्ला और माता का नाम शिवा शुक्ला है। उनकी लंबाई लगभग 5 फुट, रंग सांवला है। वह कुर्ता-पजामा पहने हुए था। विशेष पहचान के तौर पर उसके सिर पर बाल नहीं हैं लेकिन उसने लंबी चोटी रखी हुई है।

परिवार के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को पीयूष नेत्रपाल गुरुकुल, थाना बिठूर, कानपुर नगर के बाहर से बिना बताए कहीं चला गया था और अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। इस मामले में थाना बिठूर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हैं। परिवार ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी पीयूष कुमार शुक्ला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9621052790 पर पिता सत्य प्रकाश शुक्ला से संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

उपरोक्त जानकारी AMD न्यूज़ के व्हाट्सप्प नंबर पर पियूष कुमार शुक्ला के पारिवारिक भाई प्रियांशु शुक्ला के द्वारा दी गयी है जिनका मोबाइल नंबर- 90266 66406 है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *