मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि का किया शुभारंभ, गोरखनाथ मंदिर में की माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

नवदीप चतुर्वेदी: Gorakhpur (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर Yogi Adityanath ने सोमवार को Shardiya Navratri 2025 का शुभारंभ गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से Kalash Sthapana की और माँ दुर्गा की उपासना की।

नवरात्रि के प्रथम दिन योगी आदित्यनाथ ने देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप Maa Shailputri Puja एवं आरती की। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि “Maa Jagdamba का आशीर्वाद पूरे विश्व पर बना रहे और समस्त चराचर जगत शांति, सद्भाव एवं सुख-समृद्धि से आलोकित हो।”

Shardiya Navratri 2025 के शुभारंभ पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों और आरती के साथ माँ दुर्गा का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोरखनाथ मंदिर में नवरात्रि की शुरुआत Kalash Sthapana से की। यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं।

AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें !
मार्केटिंग स्टाफ की आवश्यकता ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *