भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड ! मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

सलोनी तिवारी: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। इस बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को दिया जाएगा। भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए मोहनलाल के नाम की घोषणा की है।

मोहनलाल पिछले चार दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं और अब तक करीब 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाई दी है और कई बार भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

इस खास मौके पर मोहनलाल को बधाइयों का तांता लग गया है। उनके करीबी दोस्त और मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ममूट्टी ने कहा-
“एक दोस्त से बढ़कर, एक भाई और एक ऐसा आर्टिस्ट जो दशकों से सिनेमा के इस शानदार सफर का हिस्सा रहा है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सिर्फ एक एक्टर के लिए नहीं होता बल्कि उस कलाकार के लिए होता है जिसने सिनेमा को जीया है। मुझे आप पर गर्व है लाल, आप सच में इस ताज के हकदार हैं।”

वहीं उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी खुशी जताते हुए लिखा-
“दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर आपको बधाई। यह सच में दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहने वाले लेजेंड के लिए डिजर्विंग है।”

खुद मोहनलाल ने भी इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा-
“दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आप सभी का आभारी हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और जनता के सपोर्ट के लिए हमेशा कृतज्ञ रहूंगा।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयस्वरूपम’ मौजूदा समय में सिनेमाघरों में लगी है और शानदार कमाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *