अयोध्या/लखनऊ। AMD News की चीफ़ एडिटर सलोनी तिवारी लखनऊ से न्यूज़ टीम के साथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचीं। इस दौरान टीम ने लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा का विशेष वीडियो तैयार किया, जिसे अब सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है।
वीडियो में दर्शाया गया है कि कैसे लखनऊ से अयोध्या तक का सफर श्रद्धा और आस्था से भरा हुआ है। यात्रा के दौरान टीम ने रास्ते की झलकियों के साथ-साथ अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर परिसर, लता चौक, और आसपास के धार्मिक स्थलों का विशेष विवरण साझा किया।
राम जन्मभूमि परिसर की भव्यता और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की उमंग वीडियो में स्पष्ट दिखाई देती है। खास बात यह रही कि लता चौक का सौंदर्य और वहां की रौनक को भी विस्तार से दर्शाया गया।
टीम ने मंदिर प्रांगण की व्यवस्था, दर्शन की प्रक्रिया और श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी अपने कैमरे में कैद किया। यह वीडियो अयोध्या की आध्यात्मिक यात्रा को और भी रोचक और प्रेरणादायी बना देता है।
AMD News का यह प्रयास श्रद्धालुओं को घर बैठे अयोध्या की झलकियां दिखाने और लोगों को श्रीरामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से किया गया है।
