लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए फैमिली आईडी पोर्टल (https://familyid.up.gov.in) शुरू किया है। इस पोर्टल का मकसद हर परिवार को एक यूनिक आईडी देना है, जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। यदि आप भी अपना फैमिली आईडी बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया
चरण 1: स्वयं को पंजीकृत करें
-
सबसे पहले फैमिली आईडी पोर्टल पर जाएं: https://familyid.up.gov.in
-
होमपेज पर “पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।
-
‘पंजीकरण निर्देश’ पढ़ने के बाद अपना नाम और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
“ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें।
-
कैप्चा डालें और सबमिट करें।
-
अगर ओटीपी नहीं आता तो “पुनः ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
चरण 2: साइन इन करें
-
सफल पंजीकरण के बाद “साइन इन” पर क्लिक करें।
-
पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
-
मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
-
ओटीपी न आने पर “पुनः भेजें ओटीपी” पर क्लिक करें।
-
इसके बाद “फैमिली आईडी पंजीकृत करने के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
फायदा क्या होगा?
फैमिली आईडी बनने से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और तेजी से मिलेगा। साथ ही हर परिवार का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे किसी भी योजना का लाभ पाने में आसानी होगी।

