देहरादून में बादल फटने से मुरादाबाद के 6 मजदूरों की मौत, 3 लापता

देहरादून में बादल फटने से मची त्रासदी में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लापता मजदूरों की तलाश में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और लापता मजदूर मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया जैन के रहने वाले थे। जैसे ही इस हादसे की खबर गांव पहुँची, कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों में मदन, नरेश, हरचरण, सोमवती, रीना और किरण शामिल हैं। वहीं तीन अन्य मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर रोज़ी-रोटी की तलाश में देहरादून मजदूरी करने गए थे और अचानक आई प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुँचकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद और सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, गांव के लोग लापता मजदूरों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *