सलोनी तिवारी: चित्रकूट। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को आज की जीवनशैली में अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। इसी संदर्भ में AMD News की Chief Editor सलोनी तिवारी ने आयुष ग्राम चिकित्सालय, चित्रकूट में आचार्य डॉ. मदन गोपाल बाजपेई (राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु, भारत सरकार आयुष मंत्रालय) से विशेष बातचीत की।
इस साक्षात्कार में डॉ. बाजपेई ने आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा, उसकी वैज्ञानिकता और आधुनिक दौर में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि – “आयुर्वेद सिर्फ उपचार ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यदि हम इसकी दिनचर्या और आहार-विहार को अपनाएं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों के चलते आयुर्वेद आज न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है।
AMD News की Chief Editor सलोनी तिवारी ने इस मौके पर कहा कि – “आयुर्वेद हमारे देश की धरोहर है। इसे आम जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है और AMD News इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।”
देखें पूरा इंटरव्यू
नोट : वीडियो HD QUALITY पर अपलोड है. HD वीडियो देखने के लिए अपने फ़ोन से यूट्यूब की सेटिंग FULL HD 1080 पर सेट करें।

