मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में अब नहीं होगा वीआईपी दर्शन, भक्तों को मिलेगा 3 घंटे अतिरिक्त समय

सलोनी तिवारी: मथुरा। वृंदावन स्थित श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट से गठित हाई पावर कमेटी ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर 9 अहम फैसले लिए गए।

सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया कि अब मंदिर में किसी भी वीआईपी को पर्ची से अलग से दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी को सामान्य श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर ही दर्शन करने होंगे।

लिए गए प्रमुख निर्णय

  1. वीआईपी दर्शन पर रोक – अब कोई भी वीआईपी पर्ची से दर्शन नहीं कर पाएगा।

  2. लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा – मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होगी, ताकि भीड़ और भगदड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

  3. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत – मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों और नामचीन सुरक्षा एजेंसियों को दी जाएगी।

  4. दर्शन का समय बढ़ा – श्रद्धालुओं को गर्मी में 3 घंटे और सर्दियों में ढाई घंटे अतिरिक्त दर्शन का समय मिलेगा।

  5. एंट्री-एग्जिट व्यवस्था – प्रवेश और निकास द्वार को अलग-अलग किया जाएगा।

  6. विशेष ऑडिट – 2013 से 2016 तक का विशेष ऑडिट कराया जाएगा और मंदिर की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया जाएगा।

  7. गर्भगृह से सटा कमरा खुलेगा – बंद पड़े कमरे को समिति की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खोला जाएगा।

  8. सेंट्रल एसी की योजना – मंदिर परिसर में सेंट्रल एयर कंडीशनर लगाने पर विचार होगा।

  9. भक्तों की सुविधा प्राथमिकता – भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस-प्रशासन को 3 दिनों में उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

दर्शन का नया समय

गर्मी में:

  • सुबह: 7:15 बजे से 12:30 बजे तक

  • शाम: 4:15 बजे से 9:30 बजे तक

सर्दी में:

  • सुबह: 8:15 बजे से 1:30 बजे तक

  • शाम: 4:00 बजे से 9:00 बजे तक

बांके बिहारी मंदिर के मुख्य सेवायत श्री अनंत गोस्वामी जी ने इस व्यवस्था को बहुत ही अच्छा कदम बताया है उन्होंने कहा है की यह निर्णय आने वाले समय में बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित व व्यवस्थित दर्शन कराने में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

मुख्य सेवायत श्री अनंत गोस्वामी जी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *