सलोनी तिवारी:कानपुर दक्षिण, 4 सितम्बर। सेवा भारती द्वारा संचालित स्वावलंबन प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों को प्रमाण पत्र और आवश्यक किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा भारती के संगठन मंत्री गजेंद्र भाई साहब, प्रांत किशोरी विकास प्रमुख नीता अवस्थी जी, विभाग मंत्री श्रीमान जे. भदौरिया जी, क्षेत्रीय संयोजक स्वच्छता प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी श्रीमान पियूष सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बहनों को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रमाण पत्र और किट प्राप्त कर बहनों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।
सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्य आयोजित करती रहेगी ताकि अधिक से अधिक बहनें स्वावलंबी बनकर समाज और परिवार की प्रगति में योगदान दे सकें।
