लोकः Chapter 1: चंद्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर ₹30 करोड़ का आंकड़ा पार किया, कायानी प्रियदर्शन की फिल्म का शानदार प्रदर्शन

सलोनी तिवारी: मलयालम सुपरहीरो मूवी ‘लोकः Chapter 1: चंद्र’, जिसमें कायानी प्रियदर्शन ने मुख्य भूमिका निभाई है, ने रिलीज़ के सिर्फ पांच दिनों में ही ₹30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन दूसरे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद वीकेंड और उसके बाद के दिनों में दर्शकों का उत्साह बरकरार रहा और मूवी ने ₹30 करोड़ का आकड़ा पार कर सराहनीय सफलता दर्ज की।

क्रिटिक्स और दर्शकों की राय है कि फिल्म के VFX, एक्शन सीक्वेंस और कहानी ने इसे खास बना दिया है। यह मलयालम इंडस्ट्री की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिसने शुरुआती हफ्ते में ही इतना मजबूत कलेक्शन किया।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह फिल्म आने वाले दिनों में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *