सलोनी तिवारी: चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आज चित्रकूट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 22 जनवरी 2024 को रामलला जी की भव्य स्थापना की स्मृति और आगामी 25 जनवरी को दूसरे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुलाई गई। इस अवसर पर संत समाज और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एकत्र होकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहे हैं।
बैठक को चिंतन शिविर की पूर्व बैठक भी कहा जा रहा है, जिसमें राममंदिर और हिंदू समाज से जुड़े कार्यों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में श्री महंत संतोषी अखाड़ा के रामजी दास जी, मुखारविंद के मदन दास जी महाराज, भरत मिलाप के श्री महंत राममनोहर दास जी, अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष, रामजन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी एवं महामंत्री माननीय चंपत राय जी भी इस बैठक में शामिल हुए उनके साथ अशोक तिवारी, राकेश पांडेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
संत समाज ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि रामलला की स्थापना केवल एक तिथि भर नहीं है, बल्कि यह सनातन आस्था का प्रतीक है, और इसके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आगे भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

