सलोनी तिवारी:27 अगस्त 2025:
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने B.Ed विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए जारी पहले विज्ञापन (Adv. No. 51 दिनांक 23 मई 2025) और संबंधित सुधारों (corrigenda) को रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब शैक्षणिक योग्यता NCTE Regulation-2014 के अनुरूप तय की जाएगी और उसी के आधार पर नई रिक्रूटमेंट अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
इस पूर्व विज्ञापन के तहत राज्य के सरकारी-सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई से 12 जून 2025 तक जारी रही थी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून थी। लिखित परीक्षा पहले ही 16–17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जा चुकी थी, जिसमें 910 पदों पर परीक्षा हुई थी।
आयोग का कहना है कि NCTE-2014 के अनुरूप योग्यता सुनिश्चित करके चयन प्रक्रिया को और पारदर्शी और मानक के अनुरूप बनाया जाएगा। इस फैसले से अब उम्मीदवारों को नए मानदंडों के तहत आवेदन का अवसर मिलेगा।

