समाज सेवा का अनोखा उदाहरण : छात्रा कनक सविता को मिला शिक्षा एवं साइकिल का सहयोग

कानपुर। आनंदपुरी शाखा, समर्थ नगर, कानपुर दक्षिण के बस्ती प्रमुख श्री शैलेश जी एवं उनके परिवार ने समाज सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए एक गरीब और प्रतिभाशाली छात्रा की शिक्षा में सहयोग प्रदान किया है।

कुमारी कनक सविता, निवासी बगाही, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र, बाकरगंज, समर्थ नगर की मेधावी छात्रा हैं। आर्थिक परेशानियों के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विगत वर्ष जब यह स्थिति सामने आई, तब श्री शैलेश जी और उनके परिवार ने छात्रा की इंटरमीडिएट तक की निशुल्क शिक्षा कराने का जिम्मा उठाया। इसके अंतर्गत उनका सरस्वती शिशु मंदिर, आनंदपुरी में प्रवेश कराया गया और साथ ही कॉपी, किताबें तथा यूनिफॉर्म का सहयोग भी किया गया।

इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए अब परिवार ने छात्रा को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल भेंट की, जिससे उसकी पढ़ाई और सुगम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *