शिमला में अनूठा अभियान: QR और GPS कॉलर से 25 दिनों में आवारा कुत्तों की न्यू डिजिटल ट्रैकिंग शुरू

सलोनी तिवारी: शिमला नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण और उनकी निगरानी के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत आवारा कुत्तों को GPS-QR कॉलर पहनाए जा रहे हैं। इन कॉलर्स की मदद से न केवल कुत्तों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, बल्कि उनके टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी तुरंत उपलब्ध होगी।

नगर निगम का कहना है कि इस तकनीकी पहल से शहर में कुत्तों की पहचान और उनकी संख्या का सटीक आंकड़ा जुटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, अगर कोई कुत्ता कहीं घायल या बीमार मिलता है तो QR स्कैन कर उसकी पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी और समय पर इलाज संभव होगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह अभियान न केवल पशु सुरक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा बल्कि इंसानों और पशुओं के बीच सामंजस्य बनाए रखने में भी सहायक होगा।

 इस कदम से शिमला देश का पहला ऐसा हिल स्टेशन बन गया है, जहां आवारा कुत्तों को आधुनिक तकनीक से ट्रैक करने की शुरुआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *