आई.एम.ए. कानपुर एवं ‘परिवर्तन’ संस्था का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान – “एक पौधा, एक जीवन”

सलोनी तिवारी: कानपुर, 17 अगस्त 2025 (रविवार)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) कानपुर शाखा एवं ‘परिवर्तन’ संस्था द्वारा “मानसून वृक्षारोपण अभियान 2025” का सफल आयोजन रविवार को किया गया। यह अभियान सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक बिठूर स्थित प्रसाद परिवर्तन फार्म में संपन्न हुआ।

आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय रस्तोगी एवं परिवर्तन संस्था के संस्थापक श्री अनिल गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को हरियाली से आच्छादित करना और भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण का उपहार देना रहा।

संस्था की ओर से बताया गया कि वृक्षारोपण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के प्रति कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रत्येक सदस्य ने स्वयं पौधारोपण किया, जिनकी देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी परिवर्तन संस्था द्वारा निभाई जाएगी, जब तक वे एक पूर्ण विकसित वृक्ष का रूप नहीं ले लेते।

इस अभियान में कई वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. ए. सी. अग्रवाल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेणु सिंह गहलोत, डॉ. रोली मोहन, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. आशा अग्रवाल, डॉ. वी. एस. शर्मा, डॉ. पूर्णिमा दीक्षित, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. जोगेंद्र सिंह और डॉ. ए. के. श्रीवास्तव शामिल रहे।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि –
“एक पौधा, एक जीवन – मिलकर करें हरियाली का संकल्प।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *