धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस — सेवा भारती के बैनर तले बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां

सलोनी तिवारी: आज शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 की प्रातः 09 बजे, स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र, सुभाष विकास मंडल, बाकरगंज में सेवा भारती के तत्वाधान में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने से हुई, जहां स्नेह पैथोलॉजी की निदेशक श्रीमती पूनम तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेवा भारती प्रांत सह मंत्री श्रीमती नीता अवस्थी ने बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और राष्ट्रप्रेम व सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। पूरे माहौल में देशभक्ति की गूंज और तिरंगे की शान दिखाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमान रतन जी (सेवा भारती जिला अध्यक्ष), श्रीमान अनिल कनोड़िया जी (जिला कोषाध्यक्ष), श्रीमान नवीन जी (माननीय सह संघ चालक), श्री अवधेश जी (नगर कार्यवाह), श्री कमलेश जी (सह नगर कार्यवाह), श्री रामू जी (सेवा प्रमुख), श्री शैलेश जी, श्री सुभाष जी (शाखा कार्यवाह), श्री प्रेम जी (मुख्य शिक्षक), श्री प्रदीप जी, श्री नाथ जी (व्यवस्था प्रमुख), श्री विनोद जी, श्री अभिषेक जी, श्री प्रियांशु जी, श्री रमेश जी, श्री अशोक जी (पार्षद), श्री विनय जी (शिक्षक), खुशबू जी (शिक्षिका, केशव बाल संस्कार केंद्र) एवं सिमरन जी (शिक्षिका) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सेवा भारती के इस आयोजन ने न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत की, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कार के मूल्यों को भी सशक्त किया।
“आज का दिन सभी के दिलों में देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल कर गया,” यह कहना था आयोजन में उपस्थित अतिथियों का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *