कानपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात, श्री रवींद्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन, कमिश्नरेट कानपुर नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस मौके पर श्री रवींद्र कुमार ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और समाज में विश्वास कायम रखना है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान, मिठाई वितरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्टाफ मौजूद रहे, जिन्होंने देशभक्ति के माहौल में एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

