सलोनी तिवारी: कानपुर। भारत विकास परिषद् ब्रह्मावर्त प्रान्त कानपुर द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर गोविंदनगर रामलीला पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद् के क्षेत्रीय अध्यक्ष CA भारत भूषण जुनेजा ने बताया कि संस्था की 15 शाखाएं कानपुर में सक्रिय हैं, जबकि देशभर में इसकी 1600 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं। संस्था की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी और यह ‘संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण’ के मूल मंत्र के साथ समाजहित में निरंतर कार्य कर रही है।

तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को देश की एकता के सूत्र में पिरोना और विभिन्न सामाजिक आयामों को एक मंच पर लाना रहा। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक संजय दुआ, प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं एडवोकेट डिंपल जुनेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें।

