यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर: 58 जिलों में अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूल बंद

सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। लखनऊ, मेरठ समेत कई जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 58 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते लखनऊ सहित कई जिलों में स्कूलों को एहतियातन बंद करने का आदेश दिया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान:
लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों में आज तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा के लिए सलाह:
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, विशेषकर निचले इलाकों में रहने वाले लोग जलभराव से सतर्क रहें। साथ ही वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों पर धीमी गति से चलने की सलाह दी गई है।

लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन जलभराव और यातायात बाधित होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आने वाले 24 घंटों में भी कई जिलों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *