जौनपुर में बस-ट्रक भिड़ंत: 3 की मौत, 20 घायल, मौके पर अफरा-तफरी

सलोनी तिवारी: जौनपुर। मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जौनपुर से शाहगंज जा रही रोडवेज बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस में फंस गए।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग, पुलिस व एंबुलेंस कर्मी जुटे रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित कर सड़क को खाली कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *