सलोनी तिवारी: 3 अगस्त, रविवार को नारी जाग्रति एवं समस्या निदान केंद्र द्वारा विजय नगर में मित्रता दिवस और हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। संस्था की प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के बीच यह आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ, लेकिन इस बार मनोरंजन के लिए और भी अधिक गेम्स जोड़े गए।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, जिसमें प्रीति सोनकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मुख्य अतिथि अनीता चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट चेतना गुप्ता द्वारा दुपट्टा और गिफ्ट देकर “सावन क्वीन” की उपाधि दी गई।

हर खेल की विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंच पर महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।
कवयित्रियों डॉक्टर सुषमा सेंगर और डॉक्टर कनक लता ने मित्रता पर सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिसने सभी उपस्थितों को भावविभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम में मनीषा, शुभा, सुमन, अर्चना, पूनम सचान, एडवोकेट शालिनी, एडवोकेट सोनल, मंजू पाल, सुधा, सविता, कुसुम बख्शी, सुषमा गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, सुधा सिंह राजावत सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए आपसी मित्रता और मेल-जोल को बढ़ावा देना था। संस्था का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
![]()
शक्ति संगिनी क्लब— महिलाओं का अपना मंच, अपनी पहचान
क्या आप एक डॉक्टर हैं, टीचर हैं, हाउसवाइफ हैं, मेकअप आर्टिस्ट हैं, या फिर कोई बिजनेस वुमन?
क्या आप चाहती हैं कि आपकी प्रतिभा और विचारों को एक ऐसा मंच मिले जो न केवल आपकी बातों को सुने, बल्कि उन्हें समाज तक पहुँचाए?
तो फिर जुड़िए अंशिका मीडिया द्वारा संचालित “शक्ति संगिनी क्लब” से!
हमारा उद्देश्य:
एक ऐसा संगठन खड़ा करना जहाँ महिलाएँ एक-दूसरे से जुड़ें, सीखें, साझा करें और आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स डॉक्टर से
ब्यूटी और लाइफस्टाइल के सीक्रेट्स प्रोफेशनल्स से
रोचक प्रतियोगिताएँ और एक्टिविटीज
जरूरत पर सहयोग का भरोसेमंद नेटवर्क
फ्री वर्कशॉप्स, कोर्सेस और मोटिवेशनल सेशन्स
आपकी रेसिपी, आर्टिकल्स और इंटरव्यू को मिलेगा डिजिटल मंच पर सम्मान
सिर्फ 1000 रुपये की मेंबरशिप
क्यों जुड़ें हमसे?
डिजिटल और ग्राउंड लेवल दोनों पर सक्रिय संगठन
अंशिका मीडिया की विश्वसनीयता के साथ
आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और पहचान का सशक्त मंच
हर वर्ग की महिला को जोड़ने की पहल
जुड़िए आज ही! क्योंकि जब महिलाएँ एकजुट होती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

