AMD न्यूज़ और किटी ग्रुप द्वारा हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से संपन्न, चीफ एडिटर सलोनी तिवारी रहीं मुख्य अतिथि

हरियाली तीज के पावन अवसर पर AMD न्यूज़ और महिला किटी ग्रुप द्वारा एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में AMD न्यूज़ की चीफ एडिटर सलोनी तिवारी उपस्थित रहीं, जिनका स्वागत आयोजकों द्वारा पारंपरिक टीका लगाकर एवं गिफ्ट देकर किया गया।

कार्यक्रम में गेम्स, डांस, सोलो परफॉरमेंस और रेन डांस जैसे मनोरंजक आयोजन किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव का माहौल उमंग और उत्साह से भर गया। सभी उपस्थित महिलाओं ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया।

 

कार्यक्रम के अंत में AMD न्यूज़ टीम की ओर से नवदीप चतुर्वेदी द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एकजुट करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।

इस आयोजन में विशेष रूप से कामना निगम, मुक्ता गौड़, सीमा निगम, आशा, वंदना सिंह, सुमन, संजना श्रीवास्तव, नीतू निगम, पूजा वर्मा, राजी श्रीवास्तव, रेनू निगम, मंजू सक्सेना एवं पिंकी गुप्ता ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

नोट : वीडियो HD QUALITY पर अपलोड है. HD वीडियो देखने के लिए अपने फ़ोन से यूट्यूब की सेटिंग FULL HD 1080 पर सेट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *