मंदाकिनी की बाढ़ से रामघाट पर निर्मोही अखाड़ा परिसर के अस्पताल में हुआ भारी नुकसान

सलोनी तिवारी : चित्रकूट: धर्मनगरी चित्रकूट में पिछले दिनों मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ ने रामघाट क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी । इस बाढ़ की चपेट में आकर रामघाट स्थित निर्मोही अखाड़ा परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया था । बाढ़ का पानी अखाड़े के अंदर तक घुस गया था जिससे परिसर में व्यापक नुकसान हुआ था  अखाड़ा परिसर में संचालित अस्पताल भी पूरी तरह पानी में डूब गया था, जहां रखी  दवाइयां और चिकित्सा उपकरण पूरी तरह से नष्ट हो गए। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

स्थानीय संतों और अखाड़ा प्रबंध समिति के अनुसार, यह बाढ़ पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर रही है। निर्मोही अखाड़ा का यह ऐतिहासिक परिसर न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि सामाजिक सेवा का भी केंद्र रहा है, ऐसे में इसका नुकसान समस्त समाज के लिए चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *