सलोनी तिवारी: कन्नौज, 21 जुलाई 2025: छिबरामऊ-सौरिख मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल वैन और तेज रफ्तार कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा कन्नौज हॉस्पिटल के पास हुआ, जिसमें स्कूल वैन चालक और 13 मासूम बच्चे घायल हो गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख-पुकार मच गई। गंगाजल लेकर सौरिख की ओर जा रहे कांवड़िए तुरंत मौके पर रुके और घायलों की मदद में जुट गए। यह वैन सौरिख के सरदापुर में स्थित एमएस एजुकेशन सेंटर की थी। रोज की तरह बच्चों को स्कूल लाने के लिए वैन चालक रामू सिंह (35 वर्ष), निवासी तुलसीपुर, वैन लेकर निकले थे। ब्राहिमपुर गांव से बच्चों को लेने के बाद वे छिबरामऊ-सौरिख रोड से सौरिख की ओर जा रहे थे। उसी समय छिबरामऊ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में फंसे बच्चों को स्थानीय लोग और कांवड़ियों ने बाहर निकाला और निजी बाइकों की मदद से नगला दिलू स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को तिर्वा स्थित भीमराव रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सी सी टीवी फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की वैन चालक विपरीत दिशा में था।
“आपका बच्चा अनमोल है, उसकी सुरक्षा सबसे पहली ज़िम्मेदारी है!”
सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा गया कि स्कूल वैन विपरीत दिशा में चल रही थी, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इस घटना ने कई मासूमों की जान जोखिम में डाल दी।
अंशिका मीडिया न्यूज़ आप सभी अभिभावकों से अपील करता है:
यह ज़रूर सुनिश्चित करें कि जिस वाहन से आपका बच्चा स्कूल जाता है:
-
क्या वह वाहन फिटनेस और परमिट वाला है?
-
क्या चालक प्रशिक्षित और जिम्मेदार है?
-
क्या वाहन तय दिशा में और सुरक्षित ढंग से चलता है?
-
क्या उसमें आपातकालीन सुरक्षा के साधन हैं?
इस दर्दनाक हादसे से सबक लें। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक बनें।
लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
“अंशिका मीडिया न्यूज़, जनहित में जारी – आपकी सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी।”

