“डरावनी लेकिन क्यूट! सोशल मीडिया पर छाई ‘लाबूबू डॉल’, जानिए इसकी कहानी, सच और पॉपुलैरिटी का राज”

सलोनी तिवारी: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब लेकिन क्यूट डॉल तेजी से ट्रेंड कर रही है — लाबूबू डॉल। यह डॉल न केवल बच्चों का बल्कि बड़ों का भी ध्यान खींच रही है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इसके साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिससे यह डॉल और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गई है। इसकी बड़ी-बड़ी आंखें, अजीब सी मुस्कान और डरावना लेकिन प्यारा चेहरा इंटरनेट यूज़र्स को हैरान कर रहा है।

क्या है लाबूबू डॉल की असली कहानी?

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि लाबूबू डॉल एक राक्षस ‘पजुजु’ (Pazuzu) का नया अवतार है, जो हॉरर फिल्मों से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस दावे को इस डॉल के असली निर्माता कासेंग लुआंग (Kasing Lung) ने सिरे से नकार दिया है।

लाबूबू डॉल की शुरुआत साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट कासेंग लुआंग ने की थी। उन्होंने इसे नॉर्डिक फेयरीटेल स्टोरी से प्रेरित होकर डिजाइन किया था। इसका उद्देश्य डरावने और प्यारे के बीच की सीमाओं को तोड़ते हुए एक ऐसा कैरेक्टर तैयार करना था, जो लोगों के इमोशंस से जुड़ सके।

पॉप मार्ट और ब्लाइंड बॉक्स स्ट्रैटेजी

लाबूबू डॉल को मशहूर करने का असली श्रेय जाता है चीन की टॉय कंपनी Pop Mart को। इस कंपनी ने 2019 में इस डॉल को ‘ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट’ में लॉन्च किया। इस तकनीक में ग्राहकों को यह नहीं बताया जाता कि उन्हें किस डॉल का वेरिएंट मिलेगा। यह सरप्राइज फैक्टर ही लोगों में उत्सुकता और एक्साइटमेंट बढ़ाता है।

क्यों है ये डॉल इतनी पॉपुलर?

  1. डर और क्यूटनेस का मिश्रण: इसका अजीबोगरीब चेहरा और डिज़ाइन डरावना लग सकता है, लेकिन साथ ही यह बच्चों जैसी मासूमियत भी दर्शाता है।

  2. कलेक्टिबल आइटम: ब्लाइंड बॉक्स के कारण हर कोई इसे पूरी सीरीज़ के रूप में इकट्ठा करना चाहता है।

  3. सेलिब्रिटी इनफ्लुएंस: कई मशहूर हस्तियों के इसे प्रमोट करने से यह ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी है।

  4. वायरल सोशल मीडिया मीम्स और रील्स: इंस्टाग्राम, टिक-टॉक और यूट्यूब पर इसके हजारों ट्रेंडिंग वीडियो और मीम्स बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *