चित्रकूट: फिर उफान पर मंदाकिनी, बारिश से बढ़ा जलस्तर, प्रशासन सतर्क

सलोनी तिवारी: चित्रकूट। गुरुवार को एक बार फिर हुई भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों की बारिश से पहले ही नदी अपने उफान पर थी और रामघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा चुकी थी। अब एक बार फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं।

प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और लोगों को जलधाराओं के पास न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *