“सप्ताह की शुरुआत बाजार में गिरावट के साथ, सेंसेक्स 247 अंक टूटा – IT सेक्टर में दबाव, मिड-स्मॉल कैप में तेजी”

मुंबई: कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रही। सोमवार को बाजार रेड ज़ोन में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 247.30 अंकों की गिरावट के साथ 82,253.46 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 0.27% की गिरावट के साथ 25,082.30 के स्तर पर क्लोज हुआ।

शुरुआती कारोबार:
दिन की शुरुआत भी कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स 115 अंकों की गिरावट के साथ 82,384.49 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 0.20% की गिरावट के साथ 25,099.05 पर खुला।

टॉप गेनर्स:
आज के कारोबार में इटरनल, टाइटन कंपनी, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे शेयरों में तेजी देखी गई।

टॉप लूज़र्स:
वहीं जियो फाइनेंशियल, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल प्रदर्शन:

  • IT सेक्टर में लगभग 1% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।

  • वहीं फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी और PSU बैंक सेक्टर्स में 0.5% से 1% की तेजी देखने को मिली।

  • बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5-0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

 वैश्विक संकेत:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ और मैक्सिको से आने वाले अधिकतर आयात पर 1 अगस्त से 30% टैरिफ लगाने की घोषणा ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ाई है, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *