सलोनी तिवारी: कानपुर, 21 जून 2025 — आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवा भारती कानपुर दक्षिण और अंशिका मीडिया डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बालिकाओं, किशोरियों और छोटे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती की प्रांत किशोरी विकास प्रभारी नीता जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रीति, गायत्री, लता, महिमा, अंजनी, ज्योति, स्नेहलता, अंजू, जानकी, सपना, अंकिता, गौरी, गिल्ली, साना, मुस्कान, गुड़िया, सीमा, शांति, शीलू, प्रभा,गीता समेत केंद्र की कई बालिकाएं और छोटे विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया, जिससे उपस्थित सभी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के अंत में चना व मट्ठा वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम की मीडिया कवरेज अंशिका मीडिया की एडिटर इन चीफ सलोनी तिवारी के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा की गई, जिसमें योग के महत्व और किशोरियों की भागीदारी को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवोदित पीढ़ी में योग और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसमें सेवा भारती और अंशिका मीडिया की संयुक्त भूमिका सराहनीय रही।

