अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संघ की पशुपति शाखा में योगाभ्यास, प्रार्थना व अंकुरित आहार का आयोजन

सलोनी तिवारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पशुपति शाखा पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सनातन सेवा समिति, केशवपुरम के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ गीत और प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक अंकुरित आहार वितरित किया गया।

योग शिक्षक राजकिशोर कटियार और योगाचार्य शिव प्रकाश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योग आसनों और मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संघ और विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य मोहित अरोड़ा, काशी विश्वनाथन, सूर्यभानु कटियार, बीडी कुरील, अनुराग गंगवार, आनंद, हर्षवर्धन, पी.एन. त्रिपाठी और धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों को जनमानस तक पहुँचाना रहा।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *