विश्व योग दिवस पर H CUBE GYM और अंशिका मीडिया का संयुक्त योग कार्यक्रम संपन्न

कानपुर। विश्व योग दिवस 2025 के अवसर पर H CUBE GYM और अंशिका मीडिया द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार और ध्यान से हुई, जिसमें अंशिका मीडिया की एडिटर इन चीफ सलोनी तिवारी, नवदीप चतुर्वेदी और उनकी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। कार्यक्रम में H CUBE GYM के ओनर हेमंत पांडेय, योग प्रशिक्षिका शिमला देवी वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

योग सत्र में प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया। योगा ट्रेनर शिमला देवी वर्मा ने प्रतिभागियों को सही मुद्रा और श्वास तकनीकों की जानकारी दी।
सलोनी तिवारी ने कहा, “योग सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि आत्मिक जागरूकता और अनुशासन का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं।”

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो सेशन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *