“योग ही जीवन है”: अभिनेत्री डॉ. बैशाली घोष ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया सशक्त संदेश !

सलोनी तिवारी : 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी और बांग्ला सिनेमा व टेलीविज़न की लोकप्रिय अभिनेत्री डॉ. बैशाली घोष ने योग के प्रति अपने समर्पण को एक अनोखे और अत्यंत प्रभावशाली फोटोशूट के माध्यम से व्यक्त किया है। यह विशेष फोटोशूट एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ मैगज़ीन में प्रकाशित होने जा रहा है, जिसकी कुछ झलकियां अब आपके सामने प्रस्तुत हैं।

डॉ. बैशाली घोष न केवल एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, बल्कि उन्होंने योग में पीएच.डी. भी प्राप्त की है और वे हठ योग, पावर योग, यिन योग और पिलाटेस की कुशल प्रदर्शक हैं। उन्होंने अपने जीवन में योग को न सिर्फ आत्मसात किया है, बल्कि इसे जनमानस तक पहुँचाने का भी कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. बैशाली घोष ने कहा:
“हर व्यक्ति को अपने शरीर, मन और आत्मा की सुंदरता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है – क्योंकि योग ही जीवन है।”

उनका यह संदेश आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में एक प्रेरणा बन सकता है। योग केवल भारत की धरोहर नहीं, बल्कि अब यह विश्वभर में स्वास्थ्य और संतुलन का पर्याय बन चुका है।

डॉ. घोष का यह अनूठा फोटोशूट और उनका समर्पण इस वर्ष के योग दिवस को विशेष बना देता है।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *