AI के ज़रिए पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के वीडियो-फोटो से छेड़छाड़ पर केलि कुंज आश्रम की सख्त चेतावनी

सलोनी तिवारी : वृन्दावन: श्री हित राधा केलि कुंज ट्रस्ट द्वारा भक्तों और समाज के सभी वर्गों को एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। संदेश में बताया गया है कि वर्तमान समय में कुछ असमाजिक तत्व पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की फोटोज़, वीडियोज़ और ऑडियोज़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं।

यह न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है, बल्कि नैतिक मर्यादाओं और साइबर कानूनों का भी उल्लंघन है। ट्रस्ट ने पूर्व में भी इस प्रकार की हरकतों के खिलाफ चेतावनियाँ जारी की थीं, लेकिन अब यह प्रवृत्ति और अधिक बढ़ गई है।

ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे ऐसी किसी भी अनधिकृत सामग्री पर विश्वास न करें, उसे ना शेयर करें, ना सपोर्ट करें और ना ही प्रभावित हों।

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे केवल ट्रस्ट के अधिकृत और सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से प्राप्त सामग्री पर ही भरोसा करें। साथ ही, ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के अनौपचारिक चैनल, पेज या हैंडल द्वारा प्रसारित सामग्री के लिए ट्रस्ट उत्तरदायी नहीं होगा।

ट्रस्ट ने सभी को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है, ताकि पूज्य गुरुदेव की गरिमा बनी रहे और भक्तजन सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
🎯 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *