अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, पांच महिलाओं की मौत, 12 घायल

सलोनी तिवारी : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरासी गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 महिला एवं पुरुष मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर के बच्चे ने खेल-खेल में फुलझड़ी जला दी, जिससे वहां रखे पटाखों और बारूद में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक के बाद एक कई धमाके होने लगे, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम युद्धस्तर पर किया गया।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री गांव से ढाई किलोमीटर दूर जंगल में संचालित की जा रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।

अब आप भी बन सकते हैं अपने शहर के डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर — “अंशिका मीडिया” के साथ।

✅ न्यूनतम निवेश
✅ पहचान पत्र व प्रशिक्षण
✅ पोर्टल पर आपकी न्यूज़ टीम का प्रमोशन
✅ महिला और युवा पत्रकारों को प्राथमिकता
✅ सोशल मीडिया और टेक्निकल सपोर्ट
✅ कमाई के साथ नाम, पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा
 हम ढूंढ रहे हैं —
✔️ एक्टिव इनफॉर्मर
✔️ डिजिटल मीडिया में रुचि रखने वाले
✔️ स्थानीय स्तर पर पहचान रखने वाले लोग
संपर्क करें आज ही:
📱मोबाइल नंबर / WhatsApp] 9918301230
🌐 वेबसाइट: [www.anshikamedia.com]

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *