सलोनी तिवारी: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एयर इंडिया का पैसेंजर विमान, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था
हादसे की भयावह तस्वीरें और घटनाक्रम:
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान किसी पास की इमारत से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग की लपटें और काले धुएं का गुबार फैल गया। आसपास के इलाकों में मेघाणी नगर तक आग की लपटें दिखाई दीं।
-
विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
-
सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
-
विमान का एक विंग टूटकर नीचे गिर गया, और उसका अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया है।
राहत-बचाव कार्य जारी:
दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सिविल अस्पताल अहमदाबाद के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। घायल और शवों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है।
हादसे की जांच शुरू:
फिलहाल इस भयावह दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका है कि टेक्निकल फॉल्ट या मानवीय चूक के चलते विमान सही ऊंचाई पर नहीं पहुंच सका और रनवे छोड़ने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

